undefined

क्राइम ब्रांच टीम ने शिल्पा शेट्टी के घर राज कुंद्रा को ले जाकर की पूछताछ

मुंबई की अदालत ने इस मामले में पकडे गए राज की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी थी। उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को भी हिरासत में रखने के आदेश दिए गए हैं।

क्राइम ब्रांच टीम ने शिल्पा शेट्टी के घर राज कुंद्रा को ले जाकर की पूछताछ
X

मुंबई। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार मुंबई पुलिस राज कुंद्रा और उनकी पत्नी एक्टेªस शिल्पा शेट्टी को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ कर सकती है।

मुंबई की अदालत ने इस मामले में पकडे गए राज की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी थी। उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को भी हिरासत में रखने के आदेश दिए गए हैं। राज कुंद्रा को भायखला जेल से कोर्ट ले जाया गया,। अदालत ने उनकी पुलिस हिरासत को 5 दिनों के लिए और बढ़ा दिया। फरवरी 2021 में सामने आए इस केस में अब तक राज कुंद्रा सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जाता है कि राज कुंद्रा की ऐप हाटशाट के शूट के लिए रोजाना नए वाट्स एप ग्रुप बनाए जाते थे। शूट के दिन के आधार पर ग्रुप का नाम रखा जाता था। फरवरी में इसी मामले में एफआईआर दर्ज की गई और गहना वशिष्ठ सहित कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय राज कुंद्रा ने अपने वियान दफ्तर में मौजूद सर्वर से करीब 2 जीबी डाटा डिलीट करवाया था। राज कुंद्रा के कहने पर उनकी आईटी टीम ने यह डाटा डिलीट किया क्योंकि कुंद्रा को यह आभास हो गया था कि क्राइम ब्रांच कभी भी उन तक पहुंच सकती है। अब कुंद्रा को शिल्पा के सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस मामले में शिल्पा की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।

Next Story