undefined

फिल्म अभिनेता फराज खान का निधन

46 वर्षीय फराज काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। वह बेंगलुरु के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे।

फिल्म अभिनेता फराज खान का निधन
X

मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मेहंदी में काम कर चुके अभिनेता फराज खान का निधन हो गया।

बताया गया है कि 46 वर्षीय फराज काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। वह बेंगलुरु के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे। पूजा भट्ट ने ये जानकारी देते हुए बताया कि फराज के निधन की खबर से उनकी फैमिली, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने लिखा, मैं बहुत ही भारी मन से इस खबर को शेयर कर रही हूं कि फराज खान अब हम सभी को छोड़कर जा चुके हैं। इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। आप की उन सभी की मदद और दुआओं के धन्यवाद जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। कृपया अपने परिवार को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं, जिसे भर पाना मुश्किल होगा।

Next Story