कंगना रणौत ने इंडिया को गुलामी का प्रतीक नाम बदलकर भारत करने की मांग की
भारत की परिभाषा बताते हुए कंगना ने लिखा कि, श्ये एक संस्कृत शब्द है। भ से भाव, र से राग और त से ताल का अर्थ निकलता है।

X
Rishiraj Rahi23 Jun 2021 3:24 PM IST
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने देश का नाम बदलने की बात कह दी है। कंगना ने इच्छा जताई है कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर देना चाहिए। इंडिया नाम ब्रिटिश लोगों ने रखा था और ये गुलामी की पहचान है।
कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने भारत और इंडिया के बीच का फर्क बताया है। भारत की परिभाषा बताते हुए कंगना ने लिखा कि, श्ये एक संस्कृत शब्द है। भ से भाव, र से राग और त से ताल का अर्थ निकलता है। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने लिखा है कि भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब वो अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में विश्वास कर उसी के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही कंगना ने सभी से गीता, वेदों और योग से जुड़ने की अपील की।
Next Story