undefined

जावेद अख्तर मामले में मानहानि केस रद्द करने की कंगना रणौत की याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में खारिज

सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कंगना ने टीवी पर इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर को लेकर गलत टिप्पणी की थी। उन्होंने जावेद अख्तर पर कई सारे आरोप लगाए थे।

जावेद अख्तर मामले में मानहानि केस रद्द करने की कंगना रणौत की याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में खारिज
X

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ जावेद अख्तर ने मानहानि का केस को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है।

कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री ने जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे जिसके बाद गीतकार ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कंगना ने टीवी पर इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर को लेकर गलत टिप्पणी की थी। उन्होंने जावेद अख्तर पर कई सारे आरोप लगाए थे। इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ नवंबर 2020 में मानहानि का केस दर्ज किया था। वहीं मजिस्ट्रेट ने 1 मार्च को कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था जहां 25 मार्च को कंगना को जमानत मिल गई थी।

Next Story