undefined

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन

राज ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन फोटोज में उनके दोस्त अंगद बेदी, नेहा धूपिया वगैरह दिखाई दे रहे हैं।

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन
X

मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक, उनको अचानक कार्डिएक अरेस्ट हुआ। राज को पहले कोई समस्या नहीं थी।

बुधवार को सुबह अचानक कार्डिएक अरेस्ट के बाद उनकी मौत हो गई। राज के निधन की खबर पर इंडस्ट्री के लोगों ने शोक जताया है। बताया जा रहा है कि संडे को उन्होंने फ्रेंड्स के साथ पार्टी की थी। राज ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन फोटोज में उनके दोस्त अंगद बेदी, नेहा धूपिया वगैरह दिखाई दे रहे हैं। सेलेब फोटोग्राफर विरल भैयानी ने इंस्टाग्राम पर राज के निधन की खबर शेयर की है। इस पर किश्वर मर्चेंट ने लिखा है, ओएमजी... यह बहुत ही शॉकिंग है। जिंदगी बहुत ही अनप्रिडिक्टिबल है। परिवार के लिए प्रार्थनाएं।

Next Story