undefined

मिलिए केबीसी की पहली करोडपति नाजिया नसीम से

दिल्ली में रह रही नाजिया नसीम गुरुग्राम स्थित इंडियन मल्टीनेशनल मोटरसाइकिल कंपनी राॅयल एनफील्ड में कम्युनिकेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति भी शकील भी दिल्ली में एक एडवर्टाइजमेंट एजेंसी चलाते हैं।

मिलिए केबीसी की पहली करोडपति नाजिया नसीम से
X

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति-12 को नाजिया नसीम के रूप में पहला करोड़पति प्रतिभागी मिल गया है। 11 नवंबर को प्रसारित होने वाले इस शो से जुड़े प्रोमो में सोनी टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पहले करोड़पति कंटेस्टेंट का खुलासा किया है।

प्रोमो के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति शो में एक करोड़ रुपए जीतने वाली कंटेस्टेंट नाजिया नसीम हैं। नाजिया नसीम का सफर अभी जारी है और उनका अगला दंाव 7 करोड़ की मेगा राशि जीतने पर है। फिलहाल दिल्ली में रह रही नाजिया नसीम गुरुग्राम स्थित इंडियन मल्टीनेशनल मोटरसाइकिल कंपनी राॅयल एनफील्ड में कम्युनिकेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति भी शकील भी दिल्ली में एक एडवर्टाइजमेंट एजेंसी चलाते हैं। नाजिया मूलतः झारखंड में रांची जिले के डोरंडा पारसटोली इलाके से हैं और उनके पति छत्तीसगढ़ में भिलाई के रहने वाले हैं। नाजिया के परिवार में उनके पति और एक दस साल का बेटा है।

स्टील आॅथोरिटी आॅफ इंडिया से रिटायर्ड मोहम्मद नसीमुद्दीन के तीन बच्चों में मंझली नाजिया नसीम को रिश्तेदारों-दोस्तों के बधाई संदेश मिल रहे हैं। शुरुआती पढ़ाई-लिखाई रांची में करने के बाद दिल्ली के आईआईएमसी से उन्होंने मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। नाजिया को हिंदी और उर्दू में शायरी का भी शौक है। केबीसी में जाने की प्रेरणा नाजिया को अपनी मां बुशरा नसीम से मिली और इसके लिए वो पिछले काफी समय से कोशिश कर रहीं थी। हालांकि शो को लेकर उन्होंने अलग से कोई तैयारी नहीं की और अपने आत्मविश्वास व सामान्य ज्ञान के जरिए ही सफलता हासिल की।

Next Story