undefined

एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर की ईएमआई भर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत

एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर की ईएमआई भर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा भी की जा रही है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए हैं। रिया के खिलाफ पैसे के हेरफेर का आरोप भी लगाया गया है। जिसके चलते अब प्रवर्तन निदेशालय भी मामले की जांच कर रहा है और कई नए- नए खुलासे कर रहा है। इसी बीच एक खुलासा हुआ है कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर की ईएमआई भर रहे थे। अब तक की ईडी की जांच में कई तरह के खुलासे हुए हैं। अब तक ईडी ने मामले में रिया चक्रवर्ती की प्रॉपर्टी के बारे में खुलासा किया है। इसके अलावा ईडी की जांच में सुशांत की प्रॉपर्टी और उनके पैसे के को लेकर कई खुलासे किए। वहीं अब एक खुलासा और हुआ है जो अंकिता लोखंडे से जुड़ा है। खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे के घर की किश्त भर रहे थे। दरअसल ईडी के सूत्रों से जानकारी मिली है कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई कटती थी। ये फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बुक है। मलाड स्थित अंकिता के इस फ्लैट की कीमत 4.5 करोड़ रुपये है। सुशांत और अंकिता लगभग छह साल तक एक दूसरे के साथ थे। दोनों इसी घर में लिव इन रिलेशनशिप में भी रहते थे। अंकिता इस समय सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं। वो कई न्यूज चैनल्स के जरिए सुशांत के बारे में बात कर रही हैं और सभी को बता रही हैं सुशांत कैसे व्यक्ति थे। लेकिन अंकिता ने भी अब तक उनके फ्लैट की ईएमआई के बारे में कोई बात नहीं की। ये हैरान कर देने वाला खुलासा है। जिससे ये केस और भी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है। बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत धारावाहिक पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। लेकिन इस रिश्ते के छह महीने बाद दोनों अलग हो गए थे। जिसके कुछ समय बाद अंकिता ने विक्की जैन के साथ मूव ऑन कर लिया। तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत भी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे।

Next Story