undefined

सावधान! जल्द ही गूगल पर बंद हो जायेंगी अनेक सर्विस, जल्द ही निपटा लें अपने ये काम....

सावधान! जल्द ही गूगल पर बंद हो जायेंगी अनेक सर्विस, जल्द ही निपटा लें अपने ये काम....
X

नई दिल्ली। यदि आप गूगल के जरिये कुछ काम करते हैं तो आपके लिये यह जानना बेहद जरूरी है कि गूगल जल्द ही अपनी पाॅप्यूलर गूगल प्ले म्यूजिक सर्विस को बंद करने जा रहा है, यदि आप इस सर्विस के जरिये कोई काम करते हैं तो उसे एक अक्टूबर से पहले ही निपटा लें। इसके बाद सभी अन्य रीजन में यह सर्विस अक्टूबर माह से बंद कर दी जाएगी। कंपनी की मानें, तो दिसंबर तक इस सर्विस को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद यूजर गूगल प्ले म्यूजिक के कंटेंट का इस्तेमाल नही कर पाएंगे और न ही इसे ट्रांसफर कर पाएंगे।ऐसे में गूगल प्ले म्यूजिक का इस्तेमाल वाले यूजर 1 अक्टूबर से पहले ऐप पर मौजूद अपने सभी डाटा को सुरक्षित कर लें। गूगल ने ऐलान किया है कि सितंबर माह के बाद से कंपनी इस सर्विस के लिए कोई पेमेंट स्वीकार नही करेगी। साथ ही यूजर इसका इस्तेमाल प्ले स्टोर से नही कर पाएंगे। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल अब केवल यू-ट्यूब म्यूजिक सर्विस को चलाएगा। साथ ही गूगल की तरफ से गूगल प्ले म्यूजिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर यू-टयूब म्यूजिक की सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि गूगल की तरफ से कुछ माह पहले ही गूगल प्ले म्यूजिक सर्विस शुरू की गई है। कंपनी के मुताबिक गूगल प्ले म्यूजिक का यूजर इंटरफेस इस्तेमाल करना काफी आसान है।

Next Story