undefined

अपने पद से इस्तीफा देंगे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे

पीएम आबे नहीं चाहते हैं कि उनकी खराब सेहत की वजह से सरकार को कोई समस्या हो।

अपने पद से इस्तीफा देंगे जापान के  प्रधानमंत्री शिंजो आबे
X

टोक्यो। एक चर्चित खबर में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। बताया गया है कि स्वास्थ्य कारणों से वे इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। जापान के सरकारी चैनल एनएचके ने यह जानकारी दी है। एनएचके के अनुसार पीएम आबे नहीं चाहते हैं कि उनकी खराब सेहत की वजह से सरकार को कोई समस्या हो। हालांकि अभी तक सरकार इसे लेकर मौन है।

आबे अस्वस्थ हैं और पिछले कई दिनों से दो बार अस्पताल गए थे। वह कई वर्षों से कोलाइटिस बीमारी से पीडित हैं। कोरोना महामारी के दौरान आबे फैसलों की कई लोगों ने तारीफ की थी। याद रहे कि 65 साल के आबे ने सबसे ज्यादा समय तक जापान का पीएम रहने का रिकाॅर्ड बनाया है। वह साल 2007 में पहली बार जापान के पीएम चुने गए थे। 2007 में भी वह इसी बीमारी के चलते एक बार पद से इस्तीफा दे चुके थे। उनका मौजूदा कार्यकाल सितंबर 2021 तक है। हालांकि मंगलवार को उनके करीबी ने बताया था कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

Next Story