undefined

विमान में सवार महिला यात्रियों की कपड़े उतार कर जांच के मामले पर बवाल

विमान में सवार महिला यात्रियों की कपड़े उतार कर जांच के मामले पर बवाल
X

दोहा। कतर के दोहा स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 अक्टूबर को एक नवजात बच्ची के एक कचरे के डब्बे में पड़ी मिलने के बाद वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने महिला यात्रियों के कपड़े उतरवा कर जांच को लेकर बवाल मचा हुआ है। जांच इसलिए की गई ताकि उस नवजात की मां का पता लगाया जा सके। दोहा से सिडनी जा रही रही इस फ्लाइट में सवार सभी वयस्क महिलाओं को जहाज से उतरने के लिए कहा गया। उन सभी के कपड़े उतार कर उनकी जांच की गई। इसके बाद में एयरपोर्ट प्रशासन ने 10 हवाई जहाज उड़ानों की महिला यात्रियों की कपड़े उतरवा कर जांच की। जांच में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड की महिलाएं शामिल थीं।

क़तर सरकार ने सिडनी की हवाई यात्रा करने वाली महिलाओं की जबरन गायनोलॉजिकल जाँच करने के मामले में हवाई अड्डे के कई अधिकारियों पर अदालत में मुकदमा चलाया जायेगा। कतर की सरकार ने माना कि मानक प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया है। जीसीओ ने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारियों की कार्रवाई की प्रारंभिक जांच में मानक प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया था। उन्होंने कहा कि इन उल्लंघनों और गैरकानूनी कार्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को अदालती कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है।

Next Story