undefined

राफेल विमान निर्माता कंपनी के मालिक की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत

राफेल विमान निर्माता कंपनी के मालिक की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
X

नई दिल्ली। राफेल विमान के निर्माता फ्रांस के अरबपति और संसद सदस्य ओलिवियर डसॉल्ट की मौत हो गई।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए बताया कि डसॉल्ट 69 साल के थे। वह फ्रांसीसी अरबपति उद्योगपति सर्ज डसॉल्ट के सबसे बड़े बेटे थे, जिनका ग्रुप राफेल युद्धक विमानों का निर्माण करता है साथ ही इस ग्रुप का ले फिगारो नाम का एक अखबार भी है।

मैक्रॉन ने अपने ट्वीट में बताया कि ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, कानून निर्माता, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, वायु सेना में कमांडर के रूप में देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। ओलिवियर 2002 से लेस रिपब्लिक पार्टी के विधायक थे और इनके दो भाई और बहन थे। साथ ही वह परिवार के उत्तराधिकारी थे। उनके दादा मार्सेल, एक विमानिकी इंजीनियर और प्रतिष्ठित आविष्कारक थे। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांसीसी विमानों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रोपेलर विकसित किया था जो आज भी विश्वभर में प्रसिद्ध है। राफेल इस कंपनी की अनुपम देन है।

Next Story