undefined

कोरोना से जंग में बुर्ज खलीफा ने दिया तिरंगा हौसला

वीडियो के साथ लिखा गया, भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका दोस्त यूएई अपनी शुभकामनाएं भेजता है कि सब जल्द ठीक हो।

कोरोना से जंग में बुर्ज खलीफा ने दिया तिरंगा हौसला
X

अबु धाबी। भारत में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामलों के बीच संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने संकट की घड़ी में भारत की हिम्मत बढ़ाने के लिए यूएई ने सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे रंगों से रंग दिया।

कोरोना की जंग के बीच बुर्ज खलीफा को तिरंगे रंगों से रंग यूएई ने अपना प्यार और समर्थन जताया है। रविवार रात यूएई में भारतीय दूतावास की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया। वीडियो के साथ लिखा गया, भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका दोस्त यूएई अपनी शुभकामनाएं भेजता है कि सब जल्द ठीक हो।

Next Story