undefined

श्रीलंका ने बुर्के को किया बैन

कुछ समय पहले स्विटजरलैंड में भी इसपर एक जनमत संग्रह हो चुका है। यहां 51 फीसदी से अधिक लोगों ने बुर्के को प्रतिबंधित करने के पक्ष में वोटिंग की थी।

श्रीलंका ने बुर्के को किया बैन
X

कोलंबो। श्रीलंका की कैबिनेट ने उस 'विवादित प्रस्ताव' को मंजूरी दी है, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर नकाब या बुर्का पहनना प्रतिबंधित है।

मार्च महीने में इस देश के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सरथ वेरासेकेरा ने एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर कैबिनेट से प्रस्ताव को पास करने की मांग की थी। श्रीलंका ने नकाब या बुर्के को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। ऐसा करने वाला श्रीलंका अकेला देश नहीं है। इससे कुछ समय पहले स्विटजरलैंड में भी इसपर एक जनमत संग्रह हो चुका है। यहां 51 फीसदी से अधिक लोगों ने बुर्के को प्रतिबंधित करने के पक्ष में वोटिंग की थी।

चीन में भी इस तरह का एक कानून लागू है लेकिन वहां केवल शिंजियांग प्रांत में ही आंशिक तौर पर उसे लागू किया गया है। इसके अलावा यूरोप के कई अन्य देशों में भी बुर्के पर आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है। इन देशों में नीदरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, बेल्जियम और डेनमार्क का नाम शामिल है। जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क ने तो कट्टरपंथी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए और भी कई तरह के प्रतिबंध लागू किए हैं।

Next Story