undefined

पुतिन के खिलाफ रूस में ही प्रदर्शन, यूक्रेन पर हमले का विरोध

पुतिन के खिलाफ रूस में ही प्रदर्शन, यूक्रेन पर हमले का विरोध
X

मास्को। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का रूस में विरोध हो रहा है। 24 फरवरी की रात रूस के सेंट पीटर्सबर्ग और राजधानी मॉस्को सहित कई शहरों में लोगों ने युद्ध के विरोध में मार्च निकाला है।

यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों के साथ महीनों से जारी तनाव के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान का आदेश दिया था। हमला शुरू करने से पहले पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन पर आक्रमण के सिवा उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा था।

24 फरवरी की रात रूसी लोगों ने यूक्रेन के समर्थन में रैली की। लोगों ने इसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे काले अध्यायों में से एक बताया है। सेंट पीटर्सबर्ग की एक रैली में एक महिला ने कहा है कि मेरे पास कोई शब्द नहीं है। यह घृणित है। हमारी संवेदनाएं यूक्रेन के साथ हैं। रैली में आए एक शख्स ने पुतिन को जमकर कोसा। उसने पुतिन को हत्यारा बताया और कहा कि यह रूस के लिए शर्म की बात है। उसने कहा कि कोई नहीं बता सकता है कि यह आदमी आगे क्या करने वाला है।

Next Story