undefined

छह हजार रूसी सैनिक मार गिराने का दावा

छह हजार रूसी सैनिक मार गिराने का दावा
X

मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जंग के आज सातवें दिन दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रूस के हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। राष्ट्रपति का कहना है कि युद्ध के 6 दिनों के भीतर लगभग 6000 रूसी मारे गए हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया था। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, रूस ने जंग के छठे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार हमले किए थे। खारकीव में रूसी हमले की चपेट में आने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई है।

यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी हमले जारी है। शहर के गवर्नर का दावा है कि इन हवाई हमलों में 21 लोगों की मौत हुई है, वहीं 112 घायल हैं। इसके अलावा खारकीव में ही स्थित मिलिट्री अकेडमी पर भी रॉकेट से हमला हुआ था। वहां पिछले 9 घंटे से आग नहीं बुझ पाई है। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है। उनके मुताबिक, इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह वहां पुलिस विभाग की बिल्डिंग पर रूसी हमला हुआ। एक प्रसूति ग्रह को तबाह कर दिया गया है।

Next Story