undefined

दस हजार रूसी सैनिक मारे, सैंकडों साजोसामान तबाह

दस हजार रूसी सैनिक मारे, सैंकडों साजोसामान तबाह
X

कीव। यूक्रेन ने दावा किया कि रूस भी युद्ध की मार झेल रहा है, उसके 10 हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच युद्ध के दसवें दिन भी संघर्ष जारी है। दोनों देशों की सेनाओं को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन की सरकार ने दावा किया है कि इस युद्ध में रूस को भी काफी नुकसान हो रहा है। अब तक 10 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। इतना ही नहीं रूस के हथियारों को भी नष्ट किया जा रहा है। इन हथियारों में 40 हेलिकॉप्टर्स, 269 टैंक, 39 मिल‍िट्री प्‍लेन, 60 ईंधन टैंक, 2 नाव और अन्‍य हथियार शामिल हैं।

इस बीच रूस ने शनिवार को यूक्रेन में नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की है। स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा कि आज (5 मार्च) सुबह 10 बजे से रूसी पक्ष ने संघर्ष विराम की घोषणा की है। मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के बाहर निकलने के लिए मानवीय गलियारे खोले हैं।

Next Story