undefined

अंधाधुंध गोलीबारी कर दस लोगों को मार डाला

अंधाधुंध गोलीबारी कर दस लोगों को मार डाला
X

न्यूयार्क। अमेरिकी शहर बफेलो में एक सुपरमार्केट में अंधाधुंध गोलीबारी के दौरान करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक बाडी आर्मर पहने एक व्यक्ति दोपहर करीब 2.30 बजे दाखिल हुआ। जहां उसने अंधाधुंध गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें 10 लोग मारे गए और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी किराना स्टोर पर हमले का लाइव-स्ट्रीम कर रहा था जिसके बाद अधिकारियों ने बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मौक पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गोलीबारी की इस वारदात को नस्लवाद से प्रेरित हिंसक घटना बताया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी द्वारा निशाना बनाए गए कुल 13 लोगों में 11 अश्वेत थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी भारी हथियारों से लैस था और वो वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी कर के आया था।

वारदात की जांच कर रहे एफबीआई एजेंट स्टीफन बेलोंगिया ने बताया कि हमले की जांच हेट क्राइम और नस्लवाद से प्रेरित हिंसक घटना के तौर पर की जाएगी। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उसपर हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा।

Next Story