undefined

मौसम का कहर, तीन हजार से अधिक उड़ानें रद्द या विलंब से चल रही हैः फ्लाइटअवेयर

मौसम का कहर भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल रहा है।

मौसम का कहर, तीन हजार से अधिक उड़ानें रद्द या विलंब से चल रही हैः फ्लाइटअवेयर
X

वाशिंगटन। मौसम का कहर भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल रहा है। अमेरिका की बात की जाये तो यहां पर मौसम संबंधी परेशानियों के कारण क्रिसमस के दिन से महज तीन दिन पहले गुरुवार को तीन हजार उड़ाने रद्द कर दी गई या फिर विलंब से चल रही है। फ्लाइटअवेयर डाटकाम पोर्टल ने आज यहां बताया कि अमेरिका में बाहर जाने वाली और घरेलू कुल 1,445 उड़ानों को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 1631 उड़ानों में विलंब हुआ है। पोर्टल ने बताया कि शिकागो में उड़ानों में सबसे अधिक बदलाव हुआ हैं। शिकागो ओश्हारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को करीब 460 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 90 से अधिक उड़ानें स्थगित करना पड़ा। शिकागो मिडवे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अगले कुछ दिनों के लिए अमेरिका के अधिकतर क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा, "शक्तिशाली शीतकालीन तूफान मध्य और पूर्वी अमेरिका में व्यापक विघटनकारी और प्रभावी हो सकता है।" बयान में कहा गया है कि देश के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार तक रिकॉर्ड तोड़ ठंड और जानलेवा हवाएं चलेंगी। ओरेगॉन और वाशिंगटन प्रांतों के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार है। मौसम सेवा ने वाशिंगटन से फ्लोरिडा तक 30 से अधिक राज्यों में ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

Next Story