undefined

अफगानिस्तान में भूकंप से भारी नुकसान, 12 मरे

अफगानिस्तान में भूकंप से भारी नुकसान, 12 मरे
X

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बडघिस में सोमवार को जोरदार भूकंप से भारी नुकसान पहुंचा। इसमें 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, अलग-अलग जगह हुए हादसों में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है।

जानकारी देते हुए बडघिस के गवर्नर मोहम्मद सालेह ने बताया कि कदीस जिले में कई लोग एक घर की छत गिरने से नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में भी शुक्रवार को इसी तरह के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 5.6 बताई गई थी। पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र में 100 किलोमीटर की गहराई में था।

Next Story