undefined

नेपाल में भूस्खलन से 38 मरे

काठमांडू। नेपाल में हुए भूस्खलन में 38 लोगों की मौत, 51 अन्य घायल हो गए।

नेपाल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में पिछले 20 दिनों में सात बच्चों समेत 38 लोगों की मौत हो गई। जबकि 51 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 519 मकान, 90 गोशालाएं और 19 पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसने कहा कि राहत एवं बचाव का काम जारी है और इस प्राकृतिक आपदा में 5,100 लोग विस्थापित हो गये हैं।

Next Story