undefined

म्यामार में कर्फ्यू तोड सडकों पर उतरे लोग, पांच मीडिया संस्थानों पर लगा प्रतिबंध

रात आठ बजे लगे कर्फ्यू का उल्लंघन कर लोग सडकों पर उतरे। इस बीच म्यामार की सेना ने पांच मीडिया संस्थानों पर इन प्रदर्शनों की कवरेज करने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया।

म्यामार में कर्फ्यू तोड सडकों पर उतरे लोग, पांच मीडिया संस्थानों पर लगा प्रतिबंध
X

यांगून। सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिए गए लगभग 200 छात्रों के समर्थन में म्यामार में सबसे बड़े शहर यांगून में लोगों ने कर्फ्यू तोड कर सोमवार को प्रदर्शन किया। रात आठ बजे लगे कर्फ्यू का उल्लंघन कर लोग सडकों पर उतरे। इस बीच म्यामार की सेना ने पांच मीडिया संस्थानों पर इन प्रदर्शनों की कवरेज करने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया।

याद रहे कि आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार को पिछले महीने हटाकर सेना द्वारा किए तख्तापलट के विरोध में नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सैन्य सरकार ने इसके मीडिया कवरेज पर भी कड़ा प्रतिबंध लगाते हुए पांच स्थानीय मीडिया संस्थानों-मिज्जिमा, डीवीबी खित थित मीडिया, म्यामार नाउ और सेवन डे न्यूज के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। सरकारी चैनल एमआरटीवी पर कहा गया, इन मीडिया कंपनियों को किसी भी मंच या तकनीक से प्रसारण करने की अनुमति नहीं है। इन पांच मीडिया संस्थानों द्वारा प्रदर्शनों का सीधा प्रसारण किया जा रहा था। म्यामार नाउ चैनल के कार्यालय पर छापेमारी की गई थी। तख्तापलट के बाद दर्जनों पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया है । पुलिस ने यांगून के पड़ोस में स्थित सानचैंग में घर-घर तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद रात में प्रदर्शन शुरू हुआ।

Next Story