- गोल्ड की खातिर पहलवान दिव्या ने टाल दी अपनी शादी
- मुजफ्फरनगर...रालोद नेत्री पायल ने दी आत्महत्या की चेतावनी
- मुजफ्फरनगर........ एसएसपी विनीत जायसवाल को एडीजी ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित
- उत्तर प्रदेश में कायम है जंगल राज, विकास का ढिंढोरा छलावा मात्र : मायावती
- यदि सनातन धर्म जीवित रहेगा, तभी हम भी सुरक्षित रहेंगेः स्वामी दर्शन भारतीय
- दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई का छापा
- प्रदूषण के प्रमुख स्रोत को विभाग का अभयदान
- मुजफ्फरनगर...... टोनी सरिया वालो की दुकान मे हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
- प्रेमी-युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या
- मुजफ्फरनगर....काम बंद हड़ताल को तैयार सफाई कर्मी
हिंसा में चार मौतों के बाद वाशिंगटन में कर्फ्यू
इलेक्टोरल वोटों की गिनती के दौरान अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक घुस गए। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। इसके बाद भडकी हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं।

वाशिंगटन। चुनावी नतीजों को लेकर विवाद के बीच अमेरिका में हिंसा भडकने के बाद कर्फ्यू लगाना पडा। इलेक्टोरल वोटों की गिनती के दौरान अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक घुस गए। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। इसके बाद भडकी हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। घटना के बाद नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के नाम पर मोहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया बाधित हो गई है।
बुधवार को कांग्रेस के सदस्य इलेक्टोरल काॅलेज वोटों की गिनती के दौरान बड़ी संख्या में ट्रंप के समर्थक सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए। वाशिंगटन डीसी पुलिस के मुताबिक, अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के कैपिटल परिसर में हंगामे की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक महिला पुलिस की गोली से मारी गई है। तीन की गंभीर हालत में मौत हुई है। हिंसा के बाद प्रतिनिध सभा और सीनेट तथा पूरे कैपटोल को बंद कर दिया गया। उपराष्ट्रपति माइक पेंस और सांसदों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रदर्शनकारियों के हमले में कई अधिकारी भी घायल हुए हैं। हिंसा के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कर्फ्यू लगा दिया गया। लेकिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन में 52 लोगों को गिरफ्तार कर पांच हथियार जब्त किए हैं। वाशिंगटन मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टे ने कहा कि हमें पांच हथियार बरामद हुए हैं और करीब 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार किए गए लोग वाशिंगटन के निकटतम उपनगरों और प्रांतों से यहां पहुंचे थे।