undefined

चीनी खतरे को देखते हुए जापान, भारत और आस्ट्रेलिया बना रहे गठबंधन

भारत और चीन के बीच तनाव पूर्ण संबंधों के बीच चीन ने भारत की उत्तरी सीमा पर 60 हजार सैनिकों को तैनात किया है।

चीनी खतरे को देखते हुए जापान, भारत और आस्ट्रेलिया बना रहे गठबंधन
X

चीनी खतरे को देखते हुए जापान, भारत और आस्ट्रेलिया बना रहे गठबंधन

वाशिंगटन। भारत और चीन के बीच तनाव पूर्ण संबंधों के बीच चीन ने भारत की उत्तरी सीमा पर 60 हजार सैनिकों को तैनात किया है। इस बीच चीनी खतरे को देखते हुए जापान, भारत और आस्ट्रेलिया गठबंधन बना रहे हैं।

अमेरिकी विदोश मंत्री माइक पोम्पिओ का कहना है कि टोक्यो से लौटने के बाद एक चैनल से बातचीत में कहा कि हमारा लक्ष्य अमेरिकी लोगों को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के खतरे से बचाना है। क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि तीन अन्य देश जापान, भारत और आस्ट्रेलिया एक गठबंधन बना रहे हैं। ये देश भी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से खतरे को उसी तरह समझते हैं जैसा हम समझते हैं।

मंगलवार को पोम्पिओ ने टोक्यो में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान इंडो-पैसिफिक और दुनिया भर में अग्रिम, शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए एक साथ काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। हिंद-प्रशांत क्षेत्र, दक्षिण चीन सागर और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के आक्रामक सैन्य बर्ताव की पृष्ठभूमि में हुई इस वार्ता के दौरान तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

भारत और चीन के बीच मई के शुरुआती दिनों से ही पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध चल रहा है। इससे दोनों देशों के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। दोनों पक्षों ने तनाव कम करने के लिए कई कूटनीतिक और सैन्य वार्ता भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। आपको बता दें कि इस बीच चीन ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में पैंगोंग झील के दक्षिणी तट में भारतीय क्षेत्र पर कब्जे का असफल प्रयास किया।

Next Story