undefined

बांग्लादेश में लॉकडाउन लागू, नेपाल में तैयारी

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक, यह लॉकडाउन पांच अप्रैल को सुबह छह बजे से 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक प्रभावी था। हालांकि अब इसे 21 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है

बांग्लादेश में लॉकडाउन लागू, नेपाल में तैयारी
X

काठमांडू। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बांग्लादेश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। नेपाल ने भी लाॅक डाउन लगाने के संकेत दिए हैं।

बांग्लादेश ने कोरोना संक्रमण मामले में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार से सात दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया था। बंद के खिलाफ छोटे कारोबारियों के प्रदर्शन के बीच सार्वजनिक परिवहन पर रोक और बाजारों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया था। ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक, यह लॉकडाउन पांच अप्रैल को सुबह छह बजे से 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक प्रभावी था। हालांकि अब इसे 21 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लोगों को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक अपने घरों से नहीं निकलने को कहा गया है। इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को आने वाले दिनों में संभावित लॉकडाउन की चेतावनी दी है। उन्होंने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह बात कही है। नेपाली नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए, ओली ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया, क्योंकि देश में दूसरी लहर के संक्रमण बढ़ रहे हैं। एक अफवाह है कि सरकार बहुत जल्द लॉकडाउन लगाने की योजना बना रही है। सरकार लॉकडाउन लागू नहीं करना चाहती है, लेकिन हमें प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। हम चाहते हैं कि अन्य उपाय अभी से अपनाए जाएं ताकि हमें लॉकडाउन न करना पड़े और स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। नेपाल में कोरोना के कुल 280,984 मामले सामने आ चुके हैं। देश में फिलहाल 3,608 के सक्रिय मामले हैं। अभी तक 274,318 लोगों ने इस महामारी को मात दे दी है। 3,058 मरीजों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है।

Next Story