undefined

चीन का कारोबारी मुकेश अंबानी को पछाड़कर बना एशिया का सबसे अमीर

साल 2020 में झोंग की संपत्ति 70.9 अरब डाॅलर बढ़कर 77.8 अरब डाॅलर हो गई है। सूत्रों के अनुसार झोंग शानशान की कुल संपत्ति इस साल 77.8 अरब डाॅलर हो गई है।

चीन का कारोबारी मुकेश अंबानी को पछाड़कर बना एशिया का सबसे अमीर
X

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन के वाटर किंग उद्योगपति झोंग शानशान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, साल 2020 में झोंग की संपत्ति 70.9 अरब डाॅलर बढ़कर 77.8 अरब डाॅलर हो गई है। सूत्रों के अनुसार झोंग शानशान की कुल संपत्ति इस साल 77.8 अरब डाॅलर हो गई है। उन्होंने चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और अलीबाबा के जैक मा को भी पछाड़ दिया है। शानशान बोतल बंद पानी और कोरोना का टीका बनाने जैसे कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता, मशरूम की खेती और स्वास्थ्य सेवा जैसे काम किए हैं। झोंग ने चीनी प्रौद्योगिकीविदों के एक समूह को गले लगाया है, जिसमें मुकेश अंबानी और जैक मा शामिल हैं।

एक ओर जहां कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है और कारोबारियों को मोटा नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर झोंग शानशान की दौलत इस साल बहुत तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से वह एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। 66 वर्षीय झोंग को चीन में लोन वुल्फ के तौर पर भी जाना जाता है। अप्रैल में उन्होंने बीजिंग वेन्टाई बायोलाॅजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज कंपनी से वैक्सीन विकसित की और कुछ महीनों बाद बोतलबंद पानी बनाने वाली नोंगफू स्प्रिंग कंपनी हांगकांग में सबसे लोकप्रिय में से एक बन गई। इसलिए इस साल उनकी संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ।

अलीबाबा के सह संस्थापक जैक मा की संपत्ति में पिछले दो माह के दौरान 1,010 करोड़ डाॅलर (74,740 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। मा की संपत्ति अक्तूबर के अंत में 6,100 करोड़ डाॅलर (4.51 लाख करोड़ रुपये) थी। लेकिन अब उनकी संपत्ति घटकर 5,090 करोड़ डाॅलर (करीब 3.77 लाख करोड़ रुपये) हो गई है। वे ब्लूमबर्ग की टाॅप-500 अमीरों की सूची में फिसलकर 25वें स्थान पर आ गए हैं।

Next Story