undefined

मास्क नहीं पहनने पर कोरोना से मारे गए लोगों की कब्र खोंदने की सजा

मारे पास कब्र खोदने वाले लोगों की कमी है इसलिए नियम तोड़ने वाले लोगों को इस काम में लगाया जाएगा।

मास्क नहीं पहनने पर  कोरोना से मारे गए लोगों की कब्र खोंदने की सजा
X

जकार्ता। इंडोनेशिया मास्क न पहनने पर पकडे जाने वाले लोगों को कोरोना वायरस से मरे लोगों की कब्र खोदने की सजा देने का आदेश दिया गया है।

इस आदेश के बाद ईस्ट जावा के गेरसिक रीजेंसी के आठ लोगों को मास्क पहनने से इनकार करने के बाद पास के ही नॉबबेटन गांव में एक सार्वजनिक कब्रिस्तान में कब्र खोदने की सजा दी गई। कोविड के चलते किसी को भी कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत नहीं है। इसी के बाद से कब्र खोदने वाले लोगों को ढूंढना काफी मुश्किल हो गया है। कोर्म जिला के प्रमुख स्यूनो ने कहा कि हमारे पास कब्र खोदने वाले लोगों की कमी है इसलिए नियम तोड़ने वाले लोगों को इस काम में लगाया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि इस सजा से भविष्य में लोग मास्क न पहनने की गलती नहीं करेंगे।

Next Story