undefined

चीनी वैज्ञानिकों की सनकः अब पुरूष भी कर सकते हैं गर्भधारण

रिसर्चर्स ने मादा चूहों की बाॅडी से बच्चेदानी को पहले बाहर निकला। इसके बाद उसे नर चूहे की बाॅडी में फिट किया। इस यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद नर को प्रेग्नेंट कर उसकी सिजेरियन के जरिये डिलीवरी करवाई गई।

चीनी वैज्ञानिकों की सनकः अब पुरूष भी कर सकते हैं गर्भधारण
X

पेईचिंग। वूहान में कोरोना के जन्म को लेकर दुनिया के निशाने पर आए चीन के वैज्ञानिकों ने एक अजीबोगरीब रिसर्च कर दावा किया है कि अब पुरूष भी गर्भधारण कर सकते हैं।

बीते दिनों चीन के वुहान लैब से निकले एक वैज्ञानिक ने दावा किया था कि चीन अजीबोगरीब रिसर्च करते रहता है। वहां कई ऐसे रिसर्च किये जाते हैं जो आमतौर पर अन्य देशों में बैन है। इसी के बीच अब चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने पुरूषों को गर्भधारण करने करने का चमत्कार कर दिखाया है। इसके लिए वो कई सालों से रिसर्च कर रहे थे। अब जाकर इस रिसर्च का नतीजा सामने आ गया है। चीन में वैज्ञानिकों द्वारा किये इस रिसर्च में नर चूहे की बाॅडी पर एक्सपेरिमेंट किया गया। इसमें नर की बाॅडी में सर्जरी के जरिये मादा की बाॅडी से निकाला गया बच्चेदानी फिट किया गया। इसके बाद नर को प्रेग्नेंट कर सिजेरियन के जरिये बच्चे पैदा करवाए गए। इस रिसर्च के बाद अब फ्यूचर में मर्दों के प्रेग्नेंट होने के चांसेस बढ़ गए हैं। इंफोवार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिसर्च के बाद अब वैसे ट्रांसजेंडर जो बच्चे पैदा करना चाहते हैं, को मदद मिलेगी।

ये एक्सपेरिमेंट शंघाई के नेवल मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया। इसमें रिसर्चर्स ने मादा चूहों की बाॅडी से बच्चेदानी को पहले बाहर निकला। इसके बाद उसे नर चूहे की बाॅडी में फिट किया। इस यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद नर को प्रेग्नेंट कर उसकी सिजेरियन के जरिये डिलीवरी करवाई गई। इस रिसर्च को चार स्टेप में पूरा किया गया। इसे रैट माॅडल बताया गया। हालांकि, अभी इसकी सक्सेस रेट मात्र 3.68 परसेंट ही बताई गई है। नर चूहे में एक्सपेरिमेंट कामयाब हो गया और नर ने 10 बच्चे पैदा किये। चीन के रिसर्चर अब रैट माॅडल को इंसानों पर अपनाने की फिराक में हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक्सपेरिमेंट में नर को प्रेग्नेंट किया गया। मैमल में हुए इस एक्सपेरिमेंट से अब इसके इंसानों में कामयाब होने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे पहले ट्रांसजेंडर्स के लिए भी ऐसा एक एक्सपेरिमेंट किया गया था। इसमें वैसे ट्रांसजेंडर्स जो प्रेग्नेंट होना चाहते हैं, अपने यूट्रस की सर्जरी नहीं करवाते और मेल की बाॅडी में ही प्रेग्नेंट हो जाते हैं।

Next Story