undefined

शोरूम से 42 करोड़ के हीरे चुराने वाली महिला गिरफ्तार

महिला ने यह भी बताया कि वह रूस के कुछ बड़े हीरा कारोबारियों की बहुत ही खास है। इन सात हीरों को देखने के बाद जब इनके कीमत की बात आई तो कुल मिलाकर 4.2 मिलियन पाउंड (करीब 42 करोड़ रुपये) की रकम तय हुई।

शोरूम से 42 करोड़ के हीरे चुराने वाली महिला गिरफ्तार
X

नई दिल्ली। लंदन में एक महिला ने बड़ी ही सफाई से करीब 42 करोड़ रुपयों के हीरे चुरा लिए। लेकिन वह पकड़ी गई।

ब्रिटेन के लंदन स्थित एक मशहूर हीरा कारोबारी के शोरूम में यह घटना हुई है। जिस महिला पर यह आरोप लगा है उसका नाम लकातोस है। महिला रोमानिया में पैदा हुई है फ्रांस में रह रही है। हालांकि 60 वर्षाय आरोपी महिला लकातोस ने इस पर कुछ अलग ही प्रतिक्रिया दी है। बताया गया है कि आरोपी महिला लकातोस अपने आप को जेमोलाजिस्ट बताते हुए उस शोरूम में प्रवेश किया। महिला ने वहां मौजूद सात हीरों की जांच करने और उनके मूल्यांकन की बात कही। महिला ने यह भी बताया कि वह रूस के कुछ बड़े हीरा कारोबारियों की बहुत ही खास है। इन सात हीरों को देखने के बाद जब इनके कीमत की बात आई तो कुल मिलाकर 4.2 मिलियन पाउंड (करीब 42 करोड़ रुपये) की रकम तय हुई। यह हीरे एक बैग में रखे गए थे और इसी दौरान महिला ने जबरदस्त हेरा-फेरी करते हुए बैग से हीरे ही बदल लिए। आरोप है कि महिला ने हीरे निकालकर उसमें सात नकली हीरे रख दिए। हालांकि बाद में उसकी चोरी पकडी गई।

Next Story