undefined

तालिबानी सरकार में महिलाओं को कोई जगह नहीं

महिलाओं को शामिल न करने को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही आलोचनाओं से तालिबान पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इतना ही नहीं शुरुआत में महिलाओं के अधिकारों को बनाए रखने के अपने वादे को भी वह पूरा करने के मूड में नहीं है।

तालिबानी सरकार में महिलाओं को कोई जगह नहीं
X

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने कैबिनेट विस्तार में भी किसी महिला को शामिल नहीं किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि तालिबानी राज में सिर्फ मर्दों का बोलबाला ही रहने वाला है। यहां तक कि देश में महिलाओं के लिए अब कोई मंत्रालय तक नहीं बचा है। हालांकि, तालिबान ने यह जरूर कहा है कि अफगानिस्तान में लड़कियां जल्द ही स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकेंगी लेकिन ऐसा कब होगा इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।

मंगलवार को तालिबान ने कैबिनेट के बाकी मंत्रियों का भी ऐलान कर दिया है और इसमें भी किसी महिला को जगह नहीं दी गई है। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को काबुल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के नए उप मंत्रियों की सूची जारी की। जबीउल्लाह ने यह कहा कि धीरे-धीरे तालिबान सरकार में महिलाओं, अल्पसंख्यकों और प्रोफेशनलों को भी शामिल किया जाएगा। जबीउल्लाह ने कहा कि तालिबान सरकार में महिलाओं और एक्सपर्ट्स को शामिल करने को लेकर काम कर रहा है। हालांकि, यह कब तक होगा इसको लेकर कोई तय समय नहीं बताया गया। इस सूची से यह साफ है कि महिलाओं को शामिल न करने को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही आलोचनाओं से तालिबान पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इतना ही नहीं शुरुआत में महिलाओं के अधिकारों को बनाए रखने के अपने वादे को भी वह पूरा करने के मूड में नहीं है।

Next Story