undefined

फेक न्यूज पेड न्यूज से ज्यादा खतरनाकः प्रकाश जावड़ेकर

पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक फेक न्यूज हैं और इसे देखते हुए कोई भी डिजिटल सामग्री प्रकाशित करने से पहले स्वनियमन जरूरी है।

फेक न्यूज पेड न्यूज से ज्यादा खतरनाकः प्रकाश जावड़ेकर
X

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि पेड न्यूज से कहीं ज्यादा खतरनाक फेक न्यूज हैं और इसे देखते हुए कोई भी डिजिटल सामग्री प्रकाशित करने से पहले स्वनियमन जरूरी है।

गुरूवार को उद्योग जगत के संगठन आईएएमएआई द्वारा आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में जावड़ेकर ने कहा, फर्जी खबरें पेड न्यूज से अधिक खतरनाक हैं। फर्जी खबरों में शांति भंग करने की अधिक आशंका होती है। सोशल मीडिया मंचों पर जनता की राय में छेड़छाड़ कर उसे दिखाना एक गंभीर खतरे के रूप में उभरा है। फर्जी खबरों से बचने के लिए स्वनियमन की व्यवस्था होनी चाहिए अन्यथा इसके दुष्प्रभावों से राजनीति या सामाजिक समेत कोई नहीं बच सकेगा। उन्होने कहा कि डिजिटल सामग्री अखबारों के प्रिंट संस्करणों से अधिक शक्तिशाली हो गए हैं। व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया के मंचों से एक संदेश जारी होेने के बाद बडा नुकसान कर सकता है।

Next Story