undefined

प्रॉपर्टी विवाद में बाप ने बेटे को गोली मारी, हालत गम्भीर

प्रॉपर्टी विवाद में बाप ने बेटे को गोली मारी, हालत गम्भीर
X

मेरठ। मेरठ मे जमीनी विवाद को लेकर बाप ने लाइसेंसी बंदूक से अपने बेटे के सिर मे गोली मारकर हत्या का प्रयास किया। जिसमे बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाप से बचने के लिए लहुलुहान हालत मे बेटे ने कमरे के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। इस वारदात के बाद हडकंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परतापुर के भूड़बराल गांव के महकार सिंह के दो बेटे नीरज और प्रदीप उर्फ संजीव हैं। दोनों अपने पिता से अलग रहते हैं। शुक्रवार सुबह महकार सिंह एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर गांव के पास अपनी जमीन को नाप रहा था। बेचने की बात कर रहा था।

महकार सिंह के छोटे बेटे प्रदीप उर्फ संजीव ने पिता से कहा कि हम अभी जमीन नहीं बेच रहे। इसी को लेकर पिता आक्रोशित हो गया और घर में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने छोटे बेटे प्रदीप पर गोली चला दी। गोली प्रदीप उर्फ संजीव के सिर में लगी। जैसे ही पिता ने दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया। इससे पहले घायल कमरे में घुस गया और छिपकर जान बचाई। घायल को देख आसपास के लोगों ने उसे भूडबराल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लाईसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है।


Next Story