undefined

आवारा पशुओं से निजात दिलायेगा मंत्री संजीव बालियान का ड्रीम प्रोजेक्ट

मुजफ्फरनगर जनपद में केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान बनवा रहे 800 बीघा भूमि पर देश की पहली काउ सेंचुरी, पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर में केन्द्रीय पशुपालन विभाग की सर्वे टीम के साथ किया मंत्री ने स्थलीय निरीक्षण।

आवारा पशुओं से निजात दिलायेगा मंत्री संजीव बालियान का ड्रीम प्रोजेक्ट
X

मुजफ्फरनगर। आवारा पशुओं की समस्या का स्थाई समाधान खोजने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. संजीव कुमार बालियान ने जिले में पहली काउ संेचुरी की स्थापना कराने का सपना संजोया है। इसको केन्द्र सरकार के अधीन एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा रहा है। आज मंत्री संजीव बालियान ने केन्द्र से आई टीम को साथ लेकर काउ सेंचुरी के लिए जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।


उन्होंने बताया कि यूपी में निराश्रित पशुओं के पालन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सभी जनपदों में आश्रय स्थलों व गौशालाओं को शुरू कराया है, लेकिन इनके माध्यम से आवारा पशुओं की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। इसको दृष्टिगत रखते हुए केन्द्र सरकार के पशुपालन विभाग के तहत यहां पर एक वृहद गौशाला काउ सेंचुरी के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस काउ सेंचुरी के निर्माण से निराश्रित पशुओं की समस्या से निजात मिल जायेगी। उन्होंने बताया कि साल 2022 में आवारा पशुओं का बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना था।


उन्होंने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट है और हम अपनी योजना में सफल रहे तो इसको पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की जायेगी। इसमें निर्माण के लिए खर्च केन्द्र सरकार उठायेगी और इसके बाद रख रखाव के लिए इसको राज्य सरकार के सुपुर्द कर दिया जायेगा। अभी राज्य सरकार आर्थिक सहायता दे रही है। इसमें हम कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लेकर भी इस काउ सेंचुरी को चलायेंगे और भविष्य में यहां पर अनेक रिसर्च प्रोजेक्ट भी लागू किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर शेड निर्माण के साथ ही गोबर से बायोगैस प्लांट स्थापित कराया जायेगा। इसका निर्माण 3-4 महीनों में कराये जाने की योजना है। यह पूरा हुआ तो अगले छह महीने में जनपद में खेतों और सड़कों पर लोगों को एक भी आवारा पशु घूमता हुआ नहीं मिल पायेगा। इस काउ सेंचुरी में की क्षमता 5 हजार पशुओं को रखने की होगी। यह एक आइडियल फिगर के तौर पर हमने चुना है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा संख्या में इसमें पशु रहेंगे।


इस अवसर पर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने पत्रकारों को केन्द्रीय पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार के पशुपालन विभाग के द्वारा जनपद में एक गौ अभ्यारण्य बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें पुरकाजी क्षेत्र के गांव चन्दनपुर को चुना गया है। यहां पर ग्राम सभा की करीब 55 हैक्टेयर ;800 बीघा लगभगद्ध भूमि को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशन में चयनित किया गया है। यहां पर आज केन्द्र सरकार के पशुपालन विभाग से आई सर्वे टीम ने अपना निरीक्षण करते हुए प्रोजेट के लिए नक्शा आदि तैयार किया है। सर्वे टीम को भूमि का भ्रमण स्वयं मंत्री संजीव बालियान ने कराया है। इसके निर्माण के बाद यहां पर करीब 4 हजार से ज्यादा पशुओं को एक साथ रखा जा सकेगा। इस दौरान एसडीएम सदर परमानंद झा ने भी सर्वे टीम को भूमि के लिए की गयी हद बंदी का स्थलीय भ्रमण कराया। यहां पर केन्द्रीय मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिये।

Next Story