undefined

कांग्रेस के जम्मू कश्मीर अध्यक्ष के खिलाफ भी विद्रोह

जम्मू कश्मीर कांग्रेस में भी पार्टी की कई नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया है।

कांग्रेस के जम्मू कश्मीर अध्यक्ष के खिलाफ भी विद्रोह
X

श्रीनगर। कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी बवाल के बीच अब जम्मू कश्मीर कांग्रेस में भी पार्टी की कई नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उन्हें हटाने की मांग की है।

गुलाम नबी आजाद के संगठन को लेकर कडे तेवरों के बीच कश्मीर कांग्रेस के नेताओं गुलाम नवी मोगा, पूर्व मंत्री खेमलता बाखलू और मोहम्मद अनवर बट समेत कई पार्टी नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को हटाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार विगत दो महीनों में इन नेताओं द्वारा कई बार आलाकमान को पत्र भेजकर प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग की गई है। उनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष बदलना जरूरी है ताकि पार्टी को बचाया जा सके। ऐसे में कुछ नेताओं ने पार्टी छोडने की भी धमकी दी है।

Next Story