ब्रेकिंग
- मुजफ्फरनगरः शाहपुर में अग्निपथ योजना के विरोध मे युवा पंचायत मे गरजे जंयत चौधरी
- अब पाकिस्तान के चुनावी पोस्टर मे नजर आई सिद्दू मुसेवाला की तस्वीर
- सपा के सभी आनुषंगिक संगठनों की कार्यकारिणी भंग की गयीं
- मोती झील के पास अंधेरा होने से हो रहे हैं हादसे, साफ-सफाई भी नहीं हो रही, सौंदर्यकरण कराकर पुलिस पिकेट भी बने: मनीष चौधरी
- मुजफ्फरनगरः अग्निपथ योजना के विरोध में जयंत चौधरी की पंचायत आज
- मुजफ्फरनगर....एसएसपी अभिषेक यादव का तबादला
- मेरठः गर्लफ्रेंड को रिंग गिफ्ट करने के लिए पंप मैनेजर से की थी 7 लाख की लूट, पुलिस ने तीन शातिर दबोचे
- मुज़फ्फरनगर..... उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध मे क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर चिकित्सकों को दी बधाई
- मुजफ्फरनगरः विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शुभारंभ
अशोक साहिल की याद में हर साल होगा मुशायरा
अशोक साहिल की स्मृति में हर साल उनके जन्मदिवस आठ नवम्बर को एक अजीमुश्शान मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।

X
नयन जागृति27 Aug 2020 7:49 AM GMT
मुजफ्फरनगर। देश-दुनिया में अपनी शायरी से जनपद को गौरव प्रदान करने वाले नामचीन शायर अशोक साहिल की स्मृति में हर साल उनके जन्मदिवस आठ नवम्बर को एक अजीमुश्शान मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एक प्रतिभावान युवा शायर को अशोक साहिल अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।
साहित्यकार डाक्टर प्रदीप जैन ने बताया कि मरहूम अशोक साहिल ने अपने अदबी फन से मुजफ्फरनगर का नाम देश-विदेश में मशहूर किया, इसलिए जिले के शायर व कवियों का फर्ज बनता है कि इस अलबेले शायर को हर साल याद कर खिराजे अकीदत पेश की जाए। इसके तहत अशोक साहिल स्मृति संस्थान का गठन किया गया है। इसमें नामचीन शायर नवाज देवबंदी, डाॅक्टर प्रदीप जैन, तरुण गोयल, मधुर नागवान , खालिद जाहिद, अब्दुल हक सहर, खुर्शीद हैदर, नेमपाल प्रजापति, प्रकाश सूना और सुनील उत्सव की विशेष भूमिका होगी।
Next Story