undefined

सहारनपुर में पिता-पुत्री के शव मिलने से सनसनी

पिता ने पुत्री को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के अंदर फांसी पर लटके मिले। उनके हाथ भी बंधे हुए हैं।

सहारनपुर में पिता-पुत्री के शव मिलने से सनसनी
X

सहारनपुर। सनसनीखेज घटना में थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला छोटेवाला में पिता और पुत्री के शव फांसी पर लटके मिलने से इलाके मे दहशत है। बताया गया है कि पिता ने पुत्री को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के अंदर फांसी पर लटके मिले। उनके हाथ भी बंधे हुए हैं। मामले की जानकारी होने पर वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई हैं।

पारिवारिक संकट के बीच आज पिता व पुत्री के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार फांसी पर लटका मिला सुहेब किराए के मकान में रहता था। करीब पांच महीने पहले ही सुहेब की पत्नी नाजिया की मौत हो गई थी। सुहेब और उसकी बेटी सिदरा का शव मिलजने की सूचना के बाद वहां भीड लग गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुहेब एक दिन पूर्व ही अपनी बेटी को उसके ननिहाल से लाया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Next Story