undefined

क्यों आए रिश्तों में खटास!

रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरत होती है विश्वास की, जिन रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास होता है, वहां शक की गुंजाईश नहीं रह जाती है।

क्यों आए रिश्तों में खटास!
X

आपसी रिश्तों में जाने अनजाने कैसे खटास आ आती है। कैसे इससे बचा जा सकता है। इस बारे में जया किशोरी ने एक प्रवचन में बताया है। जया किशोरी एक मशहूर कथा वाचक और भजन गायिका है। जया किशारी जी का भजन-कथा देश और विदेशों में बहुत पसंद किया जाता है। जया किशोरी जी अपने भजनों से तो कभी कथाओं से लोगों को जगाने का काफी प्रयास करती रहती हैं। जिन लोगों को अपने रिश्तों में अड़चनें आती हुई नजर आ रही हैं उनके लिए जया किशोरी की सीख बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। जया किशोरी जी के आॅफिशियल यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड है, जिसका टाईटल दृ 'रिश्ते कैसे निभाएं?

जया किशोरी दो छोटे बच्चों की कहानी के माध्यम से बताती हैं कि एक लड़का और एक लड़की को उसके माता-पिता मार्बल देते हैं और एक लड़की को उसके माता-पिता टाॅफियां देते हैं। दोनों बच्चे दिनभर एक दूसरे के साथ खेलते है। हर दिन शाम को जब दोस्तों के साथ खेलने जाते हैं तो अपने साथ कंचे और टाॅफियां भी ले जाते हैं। लड़का और लड़की जब कंचे और टाॅफियां देखते हैं तो एक दूसरे के चीज दोनों को अच्छे लगने लगता है। इसके बाद दोनों आपस में यह निश्चित करते हैं कि वो लड़की अपनी सारी टाॅफियां लड़के को दे देगी और लड़का अपने सारे कंचे लड़की को दे देगा।

इसी बात को मानते हुए लड़की अपनी सारी टाॅफियां लड़के को दे देती है, जबकि लड़का चालाकी दिखाकर सबसे सुंदर कंचा अपने पास रखकर बाकी के सभी कंचे उस लड़की को दे देता है और बाद में दोनों अपने-अपने घर चले जाते हैं। रात होने पर लड़की उन कंचों को देखते हुए खुश होकर सो जाती है। लेकिन उस रात लड़के को नींद नहीं आती है और वह पूरी रात यह सोचता है कि कहीं लड़की ने भी सबसे टेस्टी टाॅफी अपने पास रखकर बाकी की टाॅफी मुझे ना दे दी हो।

इस कथा को सुनाने के बाद जया किशोरी जी कहती हैं कि रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरत होती है विश्वास की, जिन रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास होता है, वहां शक की गुंजाईश नहीं रह जाती है। इसलिए कोशिश करें कि अपने रिश्तों में विश्वास बनाए रखें। क्योंकि अगर आप स्वयं चीट करेंगे तो आपको लगेगा कि आपके साथ रहने वाला व्यक्ति भी आपको चीट कर रहा है।

Next Story