undefined

भाकियू में फूट, किसानों ने यूनियन को कहा अलविदा!

भाकियू में फूट, किसानों ने यूनियन को कहा अलविदा!
X

मुजफ्फरनगर। अभी दो दिन पूर्व ही कृषि बिलो और किसानों की समस्याओं के मुद्दे को लेकर जनता कफ्र्यू में चक्का जाम कर सरकार को हिलाने वाली भारतीय किसान यूनियन अब गुटबाजी के कारण हलचल महसूस कर रही है।

रविवार को पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए सैकड़ों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन छोड दी है। पुरकाजी के प्राथमिक विद्यालय बरला नम्बर 1 में आज आयोजित की गयी किसान पंचायत में पुरकाजी ब्लाॅक अध्यक्ष के रवैये केा लेकर किसानों ने भारी रोष जताया और इस पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा भी कोई गौर नहीं किये जाने पर इन किसानों ने अब यूनियन का साथ छोड़ने का ऐलान किया है।

Next Story