undefined

शाहपुर पुलिस ने छह शातिर दबोचे. सिपाही घायल

शाहपुर पुलिस ने छह शातिर दबोचे. सिपाही घायल
X

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने मुठभेड के दौरान 06 शातिर चोर अभियुक्तों (02 घायल व 04 गिरफ्तार) को जंगल ग्राम तावली से गिरफ्तार किया है। जो सूअर चोरी करने की तलाश में थे, पुलिस मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल रजनेश भी घायल हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अश्वनी उर्फ भोलू उर्फ मारूती पुत्र रणसिंह निवासी सदर थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा। *(घायल). सचिन पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम ईस्माईला थाना सापला जनपद रोहतक हरियाणा। (घायल), मंजीत पुत्र महेन्द्र निवासी दोधवा थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा, विक्रम पुत्र सूबे सिंह निवासी दोधवा थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा, विक्की उर्फ वीरा पुत्र रणसिंह निवासी दोधवा थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा और मोनू पुत्र राजेश निवासी लाईनपार थाना बहादुरगढ़ जनपद झंझर हरियाणा शामिल हैं।



उनके पास दो तमंचा मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 पिस्टल मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 9 MM., 01 पिस्टल मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 32 बोर और 01 सफेद रंग की एसेन्ट कार नं0-HR 10 AG 2358 व 01 बुलेरो पिकअप नं0-DL 1 LX 5137 बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण चोर/लुटेरे पृवर्ति के अपराधी है, जिन पर चोरी,लूट आदि जैसी संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज है तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Next Story