undefined

सपा के युवाओं को दिया भाजपा के विरोध का मंत्र

सपा के युवाओं को दिया भाजपा के विरोध का मंत्र
X

मुजफ्फरनगर। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल सपा के युवा प्रकोष्ठों के गठन हेतु समीक्षा करने हेतु आए जिनका मुजफ्फरनगर पहुंचने पर सपा के युवा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने दर्जनभर क्षेत्रों में जोरदार स्वागत किया।

स्वागत सभा में सपा कार्यालय पर बोलते हुए सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने कहा की वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश युवाओं को देने आए हैं युवा ही आगे बढ़कर जो भाजपा सरकार ने अपनी जन विरोधी नीतियों से समाज में जहर घोला है उसको समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता शुद्ध करने का काम कर रहे हैं आज पूरे प्रदेश में छात्र नौजवान मजदूर किसान व्यापारी हर वर्ग का उत्पीड़न भाजपा सरकार कर रही है जिसको समाजवादी पार्टी सहन नहीं करेगी इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार आंदोलन करके भाजपा की पोल खोलने का काम कर रहे हैं रामकरन निर्मल ने कहा कि युवाओ काआंदोलन आगे और ज्यादा बढ़ेगा सरकार को किसी का भी उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा।

सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने सपा के युवा पदाधिकारियों से परिचय लेते हुए संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर आवेदन प्राप्त किए।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कहा की केवल समाजवादी पार्टी ही छात्र नौजवानों के हितों की सबसे बड़ी पैरोकार है समाजवादी पार्टी की नीतियां व विचारधारा में ही छात्र नौजवान मजदूर किसान व्यापारी व अगड़ी पिछड़ी सभी जातियों के समुचित अधिकार सुरक्षित है प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश होकर हर जन हितेषी मुद्दे की अनदेखी करके तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही है जिसके चलते प्रदेश का विकास ठप हो गया है प्रदेश को विकास के पथ पर लाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना आवश्यक है।

सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि सभी वर्गों के हितों के लिए व प्रदेश में भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रदेश की जनता को आगे बढ़ कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कमान सौंपनी होगी। सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडबोकेट व संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।

सभा को मुख्य रूप से सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी विनयपाल प्रमुख सपा नेता साजिद हसन समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन सपा नेता शौकत अंसारी युवा सपा नेता संदीप धनगर सपा छात्र नेता युसूफ गौर हनी सपा महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉक्टर इसरार अल्वी समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी शहजाद मेंबर सपा गोल्डी अहलावत अब्दुल्ला कुरेशी शिव कुमार खटीकअल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर नूर हसन सलमानी युवा नेता हिमांशु शर्मा टीटू पाल रमन सलमान अंसारी शमी खान तरुण शर्मा नवाब इम्तियाज कुरैशी हसीब राणा डॉ काजी खुर्रम उमर खान अरशद मलिक नवेद रँगरेज अर्जुन कश्यप आदि ने सम्बोधित किया मुख्य रूप से शादाब राणा प्रधान शाह राजा नकवी आलम त्यागी साकिब अंसारी बृजेश कुमार शाहिम हसन एडबोकेट सावन कुमार एडबोकेटआशीष त्यागी डॉक्टर हनीफ अंसारी एडवोकेट सलमान त्यागी अविनाश जयंत मोनू जैदी दीपक गुर्जर विपिन चौधरी मौ रमीज सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story