undefined

जिला पंचायत में भाजपा का दबदबा

जिला पंचायत में भाजपा का दबदबा
X

मुजफ्फरनगर । जिले में पंचायत चुनाव के लिए थकाऊ मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी पाबंदी के चलते गुपचुप खुशी मना सके। जिला पंचायत में भाजपा के कई धुरंधर वंदना वर्मा यशपाल पंवार श्री भगवान शर्मा और वीरपाल निर्वाल विजयी रहे । रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी समेत पार्टी के कई नेताओं को पराजय का सामना करना पड़ा।

वार्ड 26 से भाजपा प्रत्याशी भाई विजय चौधरी विजयी रहे। वार्ड 42 भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल 106 वोटों से विजयी हुए। जिला पंचायत वार्ड नम्बर 12 पर चंद्रशेखर रावण की पार्टी के समर्थित प्रत्याशी अमरकान्त उर्फ चीकू विजयी हुए। मुजफ्फरनगर वार्ड 33 से भाजपा प्रत्याशी यशपाल पंवार विजयी घोषित किए गए हैं। वार्ड नंबर 23 से लोकदल प्रत्याशी गज्जू पठान विजयी हुए हैं।

ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चरथावल अनिल त्यागी बेहड़ी, रोहाना से बीडीसी प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 18 से सतेंद्र कुमार बालियान विजयी हुए। वार्ड 13 गुड्डी त्यागी पत्नी डॉ विपिन त्यागी विजयी रहे। कुलदीप कुमार (रालोद) 6400 वोट से विजयी हुए। वार्ड 34 से रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी वंदना वर्मा के मुकाबले जिला पंचायत चुनाव हारे। बसपा छोड़ रालोद से वार्ड 30 से चुनाव लड़े पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम भी चुनाव हारे। रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जयंत चौधरी उर्फ पराग चौधरी वार्ड 4 से दमदार उपस्थिति दर्ज करा कर चुनाव हार गये।

वार्ड 21 पर प्रमोद कुमार भाजपा को 9869 वोट लेकर कुलदीप कुमार रालोद 8454 वोट को पराजित कर चुनाव जीते। वार्ड नंबर 24 से भाजपा के प्रत्याशी रामनाथ ठाकुर 1701 वोटों से जीते हैं। जिला पंचायत सदस्य वार्ड 14 से विकास शर्मा लगभग 1000 वोटों से विजय हुए। वार्ड 26 से भाजपा प्रत्याशी विजय चौधरी विजयी रहे।

जिला पंचायत सदस्य वार्ड 12 में अमरकांत कुल 328 वोटों से विजय हुए। वार्ड नंबर 41 से समाजवादी पार्टी की जरीन भाभी नियाज हैदर विजयी हुई हैं।

Next Story