undefined

मित्रता का सबसे बडा उदाहरण भगवान श्रीकृष्ण हैंः पंडित संजीव शंकर

मित्रता का सबसे बडा  उदाहरण भगवान श्रीकृष्ण हैंः पंडित संजीव शंकर
X

मुजफ्फरनगर। एस.डी. काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी मे मित्रता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पं. संजीव शंकर, साहित्यकार डाॅ. कीर्तिवर्धन, संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रोफेसर डाॅ. एस.एन. चैहान व प्राचार्य डाॅ. ए.के. गौतम ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि पंडित संजीव शंकर ने भगवान श्री कृकृष्ण के अर्जुन उ(व और सुदामा के संबंध मित्रता पर आधारित बताएं। मधुसूदन भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश भी अर्जुन को सखा रूप में ही दिया।पंडित संजीव शंकर ने कहा कि मित्रता की सबसे बड़ा उदाहरण भगवान श्रीकृष्ण है, जो आज ही अपने भक्तों से मित्रता का ही भाव रखते हैं।

काॅलेज के अधिशासी निदेशक डा. एस.एन. चैहान ने मित्रता दिवस की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डाॅ कीर्ति वर्धन ने कविता के माध्यम से मित्रता के उद्देश्य को एक शुद्र जीवन शैली का अंग बताया, वहीं डाॅ एके गौतम व कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती पायल गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. परेश कुमार, डाॅ. योगेश शर्मा, डाॅ. प्रगति शर्मा, डाॅ. आर.टी.एस. पुंडीर, डाॅ. अभिषेक, मनोज झा, डाॅ. नवीन द्विवेदी, डाॅ. नितिन गुप्ता, जितेंद्र कुमार, श्रीमती संगीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात आगंतुक अतिथियों व सभागार में उपस्थित प्राचार्य ने एक दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता दिवस की उद्देश्य को पूर्ण किया।

Next Story