undefined

भाजपा और बसपा के नेता सपा में शामिल हुए

भाजपा और बसपा के नेता सपा में शामिल हुए
X

मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकरी देते हुए बताया कि आज सपा कार्यालय पर अयोजित प्रोग्राम में अन्य दलों से आये कई नेताओं को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड्वोकेट ने सपा में शामिल किया।

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर के पूर्व प्रधान रुस्तम सिंह, ने बसपा छोड़कर सपा की नीतिओ को अपनाते हुए व अनिल शर्मा निवासी ग्राम रहकडा मण्डल महासचिव भाजपा किसान मोर्चा,नागेंद्र शर्मा,ग्राम रहकडा ,मनोज अंतल ग्राम रहमतपुर,अनुज धीमान ग्राम रहकडा, संजीव कुमार राठी निवासी ग्राम धीराहेड़ी सभी विधानसभा क्षेत्र मीरापुर ने भाजपा पर किसानों मजदूरों की दुर्दशा व बढ़ती महंगाई बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए भाजपा को छोड़ने की घोषणा करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही एकमात्र विकल्प बताते हुए सपा में आस्था जताई।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड्वोकेट ने भाजपा व बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए नेताओ का स्वागत करते हुए उनको सपा की सदस्य्ता दिलाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा को सत्ता से हटाने व सपा को सत्ता सौंपने की लहर है।भाजपा नेताओं पर योगी सरकार की कोई उपलब्धी बताने को शब्द नही मिल रहे हैं इसलिए वह साम्प्रदायिक व नफरत की भाषा बोल रहे हैं।

प्रोग्राम में मुख्यरूप से सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा नेता व सपा के स्टार प्रचारक विनय पाल पूर्व प्रमुख, सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,सपा नेता अरशद आबिद,दर्शन सिंह धनगर, मौ रागिब सूवाहेड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story