undefined

भाजपा से हिसाब लेगा वेस्ट यूपी का किसान : अखिलेश यादव

भाजपा से हिसाब लेगा वेस्ट यूपी का किसान : अखिलेश यादव
X

मुजफ्फरनगर। कई घंटे के इंतजार के बाद आखिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर पहुंच गए। यहां जयंत चौधरी के साथ उन्हें संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करना था लेकिन उनका हेलीकॉप्टर ना उडने के कारण उन्हें काफी विलंब से यहां पहुंचना पड़ा। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर पहुंचने के बाद उन्होंने भाजपा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार अपना कार्यक्रम बनाया था। उन्हें कई घंटे हेलीकॉप्टर में बैठे रहना पड़ा। उन्होंने इस मौके पर स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह स्व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत स्व चौधरी चरण सिंह और अपने पिता मुलायम सिंह यादव का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों ने किसानों के लिए बहुत संघर्ष किया है और आज गठबंधन किसानों के मुद्दों को लेकर ही मैदान में आया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी से उनका उन जुल्म का हिसाब लेगी जो उन्होंने किसानों पर किए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और इस बार प्रदेश में सत्ता का परिवर्तन होना अनिवार्य है।

Next Story