undefined

संविधान व आरक्षण बचाने को पिछड़ी जातियां गठबंधन के साथ-राजपाल कश्यप

संविधान व आरक्षण बचाने को पिछड़ी जातियां गठबंधन के साथ-राजपाल कश्यप
X

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के विकराल रूप, किसान मजदूर के बदहाली तथा संविधान व आरक्षण से छेड़छाड़ के चलते भाजपा सरकार के प्रति जनता में भारी आक्रोश है। पिछड़ी जातियां आरक्षण से छेड़छाड़ को लेकर भाजपा से पूरी तरह नाराज है इसके चलते ही पिछड़ी जातिया भी सपा गठबंधन को भारी मतदान करने जा रही है। सपा के स्टार प्रचारक विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में 2017 के विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा को भारी संख्या में सीटें मिली थी क्योंकि भाजपा ने जनता से झूठे वादे व झूठे सपने दिखाकर वोट हासिल किया था इस बार प्रथम चरण के चुनाव में ही भाजपा का सफाया होने जा रहा है। राजपाल कश्यप ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर समाज के हक में विभिन्न योजनाएं पहले भी चलाई है इस बार सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री,किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री,तथा पेंशन बहाली व पिछड़ों को विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक टिकट व सरकार में भागीदारी देने का ऐलान पिछड़ी जातियों को सपा गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा कर रहा है। उन्होंने कश्यप व अन्य पिछड़ी जातियों से संविधान

आरक्षण बचाने के लिए सपा गठबंधन के साथ उनके प्रत्याशियों को भारी मतों से चुनाव जिताने की अपील की सपा कार्यालय पर पहुंचने पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक, युवा सपा नेता नवेद रंगरेज सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा के स्टार प्रचारक विनय पाल, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट,सपा नेत्री दीप्ति पाल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव गोल्डी अहलावत दर्शन सिंह धनगर डॉक्टर नरेंद्र सैनी सुमित कुमार बारी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story