ईवीएम खराबी और गडबडी की शिकायत पर हंगामा
![ईवीएम खराबी और गडबडी की शिकायत पर हंगामा ईवीएम खराबी और गडबडी की शिकायत पर हंगामा](https://www.nayanjagriti.com/h-upload/2022/02/10/651408-img-20220210-wa0282.webp)
X
Shivam Jain10 Feb 2022 7:46 AM GMT
मुजफ्फरनगर । कई जगह ईवीएम खराब होने या गडबडी की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई।
शहर के बूथ संख्या 7 पर ईवीएम खराब होने पर मतदाता परेशान रहे। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इसे ठीक कराने के लिए अनुरोध किया।
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोपा में फर्जी तरीके से वोट काटने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा किया। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के अंतर्गत मतदान की प्रक्रिया चल रही है।जिसके चलते भोपा में फर्जी तरीके से वोट काटने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल और मीरापुर विधानसभा के संयोजक जोगेंद्र वर्मा ने समर्थकों के साथ पोलिंग बूथ के सामने हंगामा किया।
Next Story