ईवीएम की पहरेदारी के लिए लगाई ड्यूटी
![ईवीएम की पहरेदारी के लिए लगाई ड्यूटी ईवीएम की पहरेदारी के लिए लगाई ड्यूटी](https://www.nayanjagriti.com/h-upload/2022/02/17/656086-samajwai-party-sixteennine.webp)
X
Shivam Jain17 Feb 2022 5:06 PM GMT
मुजफ्फरनगर ।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया।
गुरुवार को बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व सपा के निर्देशानुसार सदर विधानसभा-14 की स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए महानगर सपा द्वारा अपने सभी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष व उनके पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई। जो रात को 18 फरवरी से 9 मार्च 2022 तक पहरेदारी करेंगे। इस दौरान बैठक को महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा संबोधित किया गया। इस मौके पर शशांक त्यागी, पवन पाल, फराज अंसारी, अनिरुद्ध बालियान, तरुण, आसिफ हब्बारी, टीटू रमन पाल, सलीम अंसारी, पंकज जैन, नदीम, राहुल वर्मा व विकास आदि मौजूद रहे।
Next Story