undefined

धांधली हुई तो खामोश नहीं बैठेंगे : प्रमोद त्यागी

धांधली हुई तो खामोश नहीं बैठेंगे : प्रमोद त्यागी
X

मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा के संचालन में आयोजित सपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की मीटिंग में मौजूद सपा के वरिष्ठ नेताओं ने मतगणना में किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त न करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि प्रशासन पर सभी को विश्वास है लेकिन भाजपा सरकार पर कतई विश्वास नहीं किया जा सकता उन्होंने डॉ राम मनोहर लोहिया के नारे हम मारेंगे नहीं लेकिन मानेंगे भी नहीं को दोहराते हुए कहा कि प्रशासन को समझना चाहिए कि वह भाजपा सरकार के प्रतिनिधि के रूप में वर्तमान में तैनात नहीं है बल्कि वह निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में तैनात है इसलिए प्रशासन से हमारा अनुरोध है की वह भाजपा सरकार के किसी भी अनैतिक दबाव में न आकर निष्पक्ष मतगणना को संपन्न कराएंगे उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की मतगणना में किसी भी धांधली की कोशिश पर खामोश नहीं रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के मतगणना प्रभारी पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए तथा निष्पक्ष मतगणना के लिए सपा कार्यकर्ता अलर्ट रहें किसी भी सूचना को अपने वरिष्ठ नेताओं से पुष्टि कर अपने दिए गए मतों को सही रूप में गिनती होने तक कोई भी कार्यकर्ता आराम नहीं करेगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने का आह्वान किया।

मीटिंग को पूर्व सांसद व खतौली विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी राजपाल सैनी पूर्व विधायक पुरकाजी व विधानसभा प्रत्याशी अनिल कुमार, मीरापुर से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान,पूर्व मंत्री राजकुमार यादव,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा नेता बॉबी त्यागी पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख विनय पाल सोमपाल सिंह भाटी सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास पाल सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट शबाब जैदी आदि ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से मतगणना पूर्ण होने तक पूरी तरह सतर्क तथा वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में रहने का आह्वान किया।

मीटिंग में मुख्य रूप से रविंद्र कुमार एडवोकेट रागीब कुरेशी सुमित खेड़ा डॉ इसरार अल्वी,सपा महानगर महसचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,अलीम रोशन शमशाद अहमद दिलशाद अंसारी इकराम प्रधान हरेंद्र पाल आशीष त्यागी शशांक त्यागी अरशद मलिक नवेद रँगरेज,नदीम राणा मुखिया मुकुल त्यागी सलमान त्यागी हरीश कुमार शाहवेज अली दीपक गंभीर मुकेश वशिष्ठ सुमित पवार बारी आफाक पठान डॉ काजी खुर्रम टीटू पाल रमन फराज अंसारी उमर खान तरुण सौदे एडवोकेट इमलाक प्रधान चमन सिंह वाल्मिकी वीरेंद्र कुमार तेजियांन संजीव प्रधान एडवोकेट हनीफ इदरीसी अनिल जैन सावन कुमार एडवोकेट संजीव सरताज मलिक कुमार लाम्बा सुशील गुर्जर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story