undefined

कपिल देव ने किया खाटू श्याम निशान यात्रा का शुभारम्भ

श्री श्याम परिवार सुखी परिवार के आयोजन में शहर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, शिव चौक हुआ केसरिया

कपिल देव ने किया खाटू श्याम निशान यात्रा का शुभारम्भ
X

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास में खाटू श्याम जगत में होने वाले फाल्गुन उत्सव मेले की कड़ी में आज मुजफ्फरनगर में भव्य, अद्भुत, विहंगम, मनोहरी, विशाल व अलौकिक निशान यात्रा का आयोजन श्री श्याम परिवार सुखी परिवार के द्वारा किया गया।

रविवार की सुबह हजारों की संख्या में बाबा श्याम के भक्त हाथों में खाटू श्याम का निशान ओर मन में मुराद लेकर शिव चौक पर एकत्र हुए। यहां भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की। यहां पर मुख्य अतिथि सदर विधायक पूर्व मंत्री कपिल देव अग्रवाल का श्री श्याम परिवार सुखी परिवार के लोगों ने स्वागत किया। यहां पर कपिल देव अग्रवाल ने अन्य अतिथियों के साथ बाबा श्याम की पूजा अर्चना की और फिर निशान यात्रा का शुभारम्भ कराया। शिव चौक से श्याम बाबा का निशान लेकर नगर के मुख्य मुख्य मार्गाे से होते हुए हजारों भक्त नंगे पांव बाबा का गुणगान करते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर भरतिया कॉलोनी मुजफ्फरनगर पर पहुंचे। इस यात्रा से शहर में भक्ति का विहंगम दृश्य नजर आया। पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया था। निशान यात्रा में सबसे आगे सूरजगढ़ का निशान नवनिर्वाचित विधायक कपिल देव अग्रवाल चल रहे थे। तथा उनके पीछे हजारो भक्त नाचते गाते चल रहे थे। इस यात्रा मे शामिल न होने वाले भक्तो के द्वारा गुलाल व पुष्प की वर्षा कर यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। पहले शिव चौक पर बाबा श्याम की आरती की गयी। उसके बाद यात्रा प्रारंभ की गई यात्रा मे डीजे के साथ ढोल मे नासिक ढोल भी शामिल थेे। सभी भक्तो ने बाबा श्याम के मंदिर मे जाकर अपना निशान अर्पण किया तथा अपनी अर्जी सुनाई।

Next Story