undefined

नई मंडी थाना क्षेत्र के बच्चन सिंह कालोनी में अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवक को मारी गोली

नई मंडी थाना क्षेत्र के बच्चन सिंह कालोनी में अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवक को मारी गोली
X

मुजफ्फरनगर। दोस्त से मिलने आए युवक को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बचन सिंह कॉलोनी गली नंबर 4 निवासी प्रिंस पुत्र महिपाल अपने दोस्त से गली नंबर 4 में मिलने आया था। जब वे दोनो घर के बाहर खड़े वार्ता कर रहे थे उसी दौरान बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उक्त को गोली मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

Next Story