undefined

वंदना वर्मा ने बैठक में बनाई चुनावी रणनीति

वंदना वर्मा ने बैठक में बनाई चुनावी रणनीति
X

मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर उ०प्र० विधान परिषद चुनाव हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि ने किया।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया ने एम. एल. सी. प्रत्याशी श्रीमती वंदना मुदित वर्मा भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया एवं मिष्ठान वितरण किया गया। खतौली विधानसभा से पुनः विजयी होने पर विधायक विक्रम सैनी को शुभकामनाए दी।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया उपस्थित रहे बैठक में मुजफ्फरनगर- सहारनपुर स्थानीय प्राधिकरण चुनाव हेतु एम. एल. सी. प्रत्याशी में श्रीमती वंदना मुदित वर्मा का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया व प्रत्याशी बनाने पर प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी।

सतेन्द्र सिसौदिया ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रत्येक ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक संयोजक बनाया गया है सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सभी ब्लॉक प्रमुख, बी.डी.सी. सदस्य, ग्राम प्रधान, नगर पंचायत चेयरमैन, सभासद व जिला पंचायत सदस्यों से अधिक से अधिक सम्पर्क कर परिश्रम एवं लगन के साथ चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए सभी चुनावी रणनीतियों को अपनाकर एम.एल. सी प्रत्याशी वंदना वर्मा को जीताने का कार्य करे।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, बी.डी. सी. सदस्य, ग्राम प्रधान, नगर पंचायत चेयरमैन, सभासद व जिला पंचायत सदस्य से आवहान किया कि सभी दिनांक 21 मार्च 2022 समय 11:00 बजे सहारनपुर कचहरी में अधिक से अधिक संख्या में श्रीमती वंदना मुदित वर्मा के नामांकन हेतु उपस्थित रहे।

मुख्य रूप से खतौली विधायक विक्रम सैनी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ० पुरूषोत्तम, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, रूपेन्द्र सैनी, सुधीर सैनी, सदस्य पिछडा आयोग सपना कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, नितिन मलिक, रोहताश पाल, राजीव गुर्जर, बिजेन्द्र पाल, शरद शर्मा, जिला मंत्री राहुल वर्मा, सचिन सिंघल, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, बोबिन्द्र सहरावत, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख वर्षा चौधरी, अक्षय पुण्डीर, नरेन्द्र सिंह, अनिल राठी, गौतम सिंह, जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल, श्रीभगवान शर्मा, प्रवीण कुमार, रविकांत प्रधान, हरपाल सिंह महार, रविकांत शर्मा, विपुल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story